India-France: मोदी और मैक्रों की मुलाकात, हुए कई बड़े फैसले, भारत में होगा राफेल और लड़ाकू विमानों का निर्माण

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरे के दौरान मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मुलाकात हुई है। इस बैैठक में भारत और फ्रांस ने वार्ता के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में बदल दिया है। दोनों देशों ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-मरीन फाइटर जेट के अनुबंध और वायुसेना के लिए 114 नए मल्टीरोल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है। इस रणनीतिक गठबंधन का अहम मकसद भारत में एडवांस डिफेंस सिस्टम्स का सह-डिजाइन और सह-उत्पादन करना है। 

होगी तैनाती भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके तहत टाटा और एयरबस ने देश की पहली निजी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा शुरू की है। साथ ही, दोनों देशों ने अंतरिक्ष, साइबर डोमेन और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिए 2026 से एक-दूसरे के सशस्त्र बलों में अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।

विमानों का होगा भारत में निर्माण
खबरों की माने तो रक्षा वैमानिकी के क्षेत्र में दोनों देशों ने ऐतिहासिक प्रगति की है. नौसेना के विमानवाहक पोतों के लिए 26 राफेल-मरीन जेट के अलावा, 114 नए लड़ाकू विमानों के बड़े प्रोजेक्ट पर भी सहमति बनी है। खास बात यह है कि अब केवल खरीद-फरोख्त नहीं होगी, बल्कि फ्रांस की दिग्गज कंपनी सफरान भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण भारत में ही करेगी। यह मेक इन इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और सफरान मिलकर हैमर गाइडेड मिसाइलों का उत्पादन भारत में करेंगे।

pc- aaj tak