Knowledge: भारत में स्पर्म डोनेट करने पर कितना मिलता है पैसा, क्या होता है प्रोसेस, जानें यहाँ

स्पर्म डोनेशन को लेकर भारत में लोगों को अभी भी पर्याप्त जानकारी नहीं है। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं जैसे कि क्या हर व्यक्ति स्पर्म डोनेट कर सकता है?, क्या स्पर्म डोनेट  बार बार किया जा सकता है? इसकी कोई उम्र है? इस आर्टिकल में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जिस तरह ब्लड बैंकों में अलग अलग ब्लड ग्रुप्स वाले ब्लड को इक्क्ठा किया जाता है। उसी तरह फर्टिलिटी क्लीनिक में भी अंडाणु और शुक्राणु बैंक होते हैं। यहां पर स्पर्म डोनेट करने वाले व्यक्तियों की पहचान को सीक्रेट रखा जाता है।

स्पर्म डोनेट करने के मापदंड क्या है?

सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी विधेयक, 2021 के अनुसार भारत में पुरुष 18 से 39 वर्ष तक स्पर्म डोनेट कर सकते हैं। लेकिन कई बैंकों में ये उम्र 34 वर्ष तक है। डोनर की शारीरिक स्थिति ठीक होनी चाहिए। स्पर्म डोनेट करने से पहले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक टेस्ट लिया जाएगा। धूम्रपान करने वाला, या अन्य प्रकार के नशा करने वाला व्यक्ति स्पर्म डोनेट नहीं कर सकता है। डोनर के ब्लड और पेशाब की जांच की जांच करना आवश्यक है।

स्पर्म डोनर को क्या जानकारी देनी होती है?

स्पर्म डोनेशन के लिए व्यक्ति को फैमिली हिस्ट्री, पारिवारिक बीमारियों की भी जानकारी देनी होती है। स्पर्म डोनेशन से पहले ब्लड टेस्ट, एचआईवी टेस्ट भी करवाने होते हैं। डोनर के स्पर्म का केवल एक बार ही इस्तेमाल होता है और महिला के गर्भवती होने के बाद उस स्पर्म के सैंपल को नष्ट कर दिया जाता है।

सेक्सुअल हिस्ट्री भी है जरूर

स्पर्म डोनेट करने वाले को अपनी सेक्सुअल हिस्ट्री भी बताना पड़ती है। स्पर्म डोनेट करने वाले व्यक्ति को शराब, सिगरेट और किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करने की आदत है या नहीं इसकी जानकारी भी देनी जरूरी है।

कितना मिलता है पैसा

भारत में, स्पर्म डोनेट करने पर 8,000 से 15,000 रुपये प्रति दान मिल सकते हैं

Disclaimer: This content has been sourced and edited from Phoenix Sperm Bank.