Mahabharata: द्रौपदी पत्नी के तौर पर हर पांडव भाई के साथ कितने समय तक रहती थीं, और क्या थे उस दौरान के नियम
- byShiv
- 29 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। महाभारत के बारे में आपने सुना हैं पढ़ा हैं और देखा भी है। महाभारत में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे वो पांच पांडव और उनकी पत्नी द्रौपदी थी। जब द्रौपदी की शादी पांच पांडव भाइयों से हुई तो एक नियम भी बनाया गया कि विवाह के बाद वह उनके साथ कैसे रहेंगी। निजता के इस नियम का पांडव भाई पालन भी करते थे। तो क्या आपको मालूम है कि द्रौपदी पत्नी के तौर पर हर भाई के साथ कितने समय तक रहती थीं और उसके क्या नियम और तौर तरीके थे।
द्रौपदी ने बनाया था ये नियम
पांचों पांडव भाइयों और द्रौपदी के बीच एक नियम बनाया गया, इसके अनुसार, जो पांडव उस अवधि में द्रौपदी के साथ होंगे, उस समय अन्य पांडव उनके निजी स्थान में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि कोई अनजाने में ऐसा करता, तो उसे आत्मनिर्वासन (वनवास) जाना पड़ेगा।
हर पांडव के साथ कितने समय रहती थी
द्रौपदी ने हर पांडव भाई के साथ पत्नी के तौर पर रहने का समय किस तरह बांधा हुआ था। महाभारत के कुछ संस्करणों और विभिन्न व्याख्याओं में ये कहा गया है कि द्रौपदी के साथ प्रत्येक पांडव के रहने की अवधि दो महीने और 12 दिन (72 दिन) थी। इससे पूरे वर्ष पांचों पांडवों के साथ द्रौपदी का 360 दिनों का चक्र पूरा हो जाता था। जब द्रौपदी किसी एक पांडव के साथ रहती थी तब दूसरे पांडव भाइयों के साथ उसका आचरण बहुत संतुलित, मर्यादित, स्नेहमय और सम्मानपूर्ण होता था।
pc- pravakta.com
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [news18.com]