Offbeat: कुंभकर्ण की कितनी पत्नियां और बच्चे थे, जानें उसका वध होने के बाद उनका क्या हुआ?
- byShiv
- 27 Jan, 2025

PC: Webdunia - वेबदुनिया
कुंभकर्ण रावण का भाई था और वह भी बेहद ही शक्तिशाली था। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुंभकर्ण की ऊंचाई 600 धनुष के बराबर और मोटाई 100 धनुष के बराबर थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि युद्ध के दौरान भगवान राम ने कुंभकरण का वध किया था।
कुंभकर्ण का नाम ये क्यों रखा गया, इसका कारण है कि बचपन से ही कुंभकर्ण के कान बहुत बड़े थे, इसलिए उसका नाम कुंभकर्ण रखा गया था।
कुंभकरण की तीन पत्नियां थीं और उनके 4 बेटे थे। कुंभकरण की पत्नियां वज्रज्वाला, कर्कटी, और तडित्माला था। वहीं उसके बेटे कुंभ, निकुंभ, भीमासुर और मूलकासुर थे।
रामायण के अनुसार जब कुंभकर्ण की मौत हो गई थी तो उसकी पत्नियां लंका में रही। वहीं उसके बेटे मूलकासुर का वध माता सीता ने किया था।
कुंभकर्ण के बेटे भीमासुर ने अपने पिता कुंभकर्ण के वध का बदला लेने के लिए देवताओं से युद्ध किया था। बाद में भगवान शिव ने भीमासुर को भस्म कर दिया था।