PM Modi: प्रधानमंत्री ने कहा, पहले सपने देखने से भी डरते थे युवा, लेकिन अब बदल रहा हैं सब...

इंटरनेट डेस्क। देशभर के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर साहिबजादों के शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्हें नमन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जानकारी के अनुसार इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के पास ऐसा गौरवशाली अतीत हो, जिसकी युवा पीढ़ी को ऐसी प्रेरणाएं विरासत में मिली हों, वो राष्ट्र क्या कुछ नहीं कर सकता। पूर्व की सरकारों को भी उन्होंने बिना नाम लिए निशाने पर लिया और कहा- आप भाग्यशाली हैं। आप जिस पीढ़ी में जन्मे हैं, आपकी प्रतिभा के साथ देश मजबूती से खड़ा है। 

क्या बोले पीएम मोदी
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि पहले युवा सपने देखने से भी डरते थे, क्योंकि पुरानी व्यवस्थाओं में ये माहौल बन गया था कि कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। चारों तरफ निराशा का वातावरण बना दिया गया था, लेकिन आज देश प्रतिभा को खोजता है, उन्हें मंच देता है। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों के बलिदान की याद में भारत मंडपम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम उन वीर साहिबजादों को याद कर रहे हैं भारत के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता की पराकाष्ठा हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि हमारी सरकार ने साहिबजादों की वीरता से प्रेरित वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया। बीते चार वर्षों में वीर बाल दिवस की नई परंपरा ने साहिबजादों की प्रेरणाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है। वीर बाल दिवस ने साहसी और प्रतिभावान युवाओं के निर्माण के लिए एक मंच भी तैयार किया है।

pc- jagran