RSS: भागवत ने कहा, भारत के लिए अब जीने का समय, मरने का नहीं, तेरे टुकड़े होंगे जैसी भाषा नहीं....

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत के लिए अब जीने का समय है, मरने का नहीं। उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की 115वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। भागवत ने देशभक्ति पर जोर दिया और कहा कि देश में तेरे टुकड़े होंगे जैसी भाषा नहीं होनी चाहिए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने जाति और धर्म पर आधारित विभाजन को गलत बताते हुए कहा कि सावरकर ने हमेशा एक राष्ट्र की विचारधारा का प्रचार किया। भागवत ने स्वार्थ को दूर रखने और देश को सर्वाेपरि रखने की बात कही, ताकि भारत विश्व गुरु बन सके। 

मोहन भागवत ने विनायक दामोदर सावरकर के गीत ‘सागर प्राण तलमाला’ की 115वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्र को सर्वाेपरि रखने के महत्व पर जोर दिया।

pc- aaj tak