Sheetala Ashtami 2026: जाने इस बार कब हैं शीतला अष्टमी, चेक करले आप भी एक बार डेट, इस दिन होगा रांदा पुआ
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। फागुन का महीना चल रहा है और इसके बाद में चैत्र मास का महीना शुरू होगा। होली के बाद आने वाले इस महीने की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी को ठंडा खाने की परंपरा है। इन तिथियों को शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी कहा जाता है। इस साल शीतला सप्तमी 10 मार्च और शीतला अष्टमी 11 मार्च 2026 को है। इसे बासोड़ा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन माता शीतला को ठंडा भोग अर्पित करते हैं।
क्यों करते हैं शीतला माता की पूजा
शीतला माता को हिन्दू धर्म में रोग-निवारण की देवी के रूप में पूजा जाता है, वे मुख्य रूप से चेचक, खसरा, बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों से रक्षा करने वाली माता मानी जाती हैं। शीतला माता की पूजा बच्चों को इन गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए और परिवार में स्वास्थ्य, शांति और रोगमुक्ति के लिए की जाती है।
शीतला अष्टमी 2026
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 11 मार्च 2026 को सुबह 1.54 पर शुरू होगी और अगले दिन 12 मार्च को सुबह 4.19 पर समाप्त होगी
पूजा मुहूर्त - सुबह 6.36 - शाम 6.27
शीतला अष्टमी पूजा विधि
शीतला षष्ठी क दिन प्रात सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें और इसके बाद व्रत का संकल्प लें
फिर चौकी में सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं और उसमें शीतला माता की प्रतिमा या फिर चित्र स्थापित करें। इसके बाद जल अर्पित करें
चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के साथ फूल और फूल से माला अर्पित करें, इसके बाद शीतला माता को धूप-दीप दिखाएं।
भोग में जो बासी एक दिन पहले रात को बनाया रबड़ी, मीठे चावल, पुए, बिना नमक की पूड़ी, हो उस भोजन का भोग अर्पित करें।
pc- drikpanchang.com






