Spiritual Impact: घर में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए मरे हुए व्यक्ति की ये चीजें, नहीं तो जीवन हो जाता हैं...
- byShiv
- 26 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती हैं तो उससे जुड़ी कई चीजों को घर से बाहर कर दिया जाता है। या किसी को दे दिया जाता है। वैसे भगवत गीता में कहा गया है कि “जातस्य मरणं ध्रुवम्”. इसका अर्थ है कि जो पैदा हुआ है, उसकी मौत निश्चित है, लेकिन इसके बावजूद भी मृत के परिजन अपनों को भूल नहीं पाते हैं. उनका किसी न किसी चीज से इतना लगाव होता है, जिसे वे कभी भी अपने से दूर नहीं कर पाते हैं, हालांकि, मृतक की कुछ चीजों का सीधे उपयोग करना या घर में रखना शुभ नहीं माना गया है।
मृतक के कपड़े
मृतक की ओर से पहने गए वस्त्र सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक हैं, इन वस्त्रों से लोग भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं, हालांकि ये वस्त्र चाहे कितने भी कीमती या महंगे क्यों न हों, उन्हें सीधे इस्तेमाल करना या घर पर रखना शुभ नहीं होता है।
मृतक के आभूषण
दूसरी सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है मृत व्यक्तियों के आभूषण, इनमें अंगूठी, गले की चेन, लड़कियों की चूड़ियां, नाक की नथ आदि शामिल होते हैं, इन आभूषणों को सीधे पहनना या घर में रखना उचित नहीं है।
मृतक की घड़ी
चाहे पुरुष हो या महिला, व्यक्ति की दृष्टि और ऊर्जा उस घड़ी पर अधिक केंद्रित होती है जिसका वह प्रतिदिन लगातार उपयोग करता है, मृत व्यक्ति की घड़ी पर उसकी ऊर्जा की छाप होती है, इन घड़ियों को पहनने से सीधे तौर पर नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक प्रताड़ना हो सकती है।
pc- greaterkashmir.com






