राहुल गांधी और खड़गे को क्यों नहीं मिला पुतिन संग डिनर का न्योता? लेकिन बुलाया गया थरूर को...शुरू हो गई अब...
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी भारत यात्रा पूरी करके अपने देश को लौट चुके है। उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पीएम मोदी और उनकी सरकार के जुड़े लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी बात यह भी देखने को मिली की कांग्रेस सांसद शशि थरूर को डिनर के लिए न्योता भेजा गया है जबकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं भेजा गया है। अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है।

क्यों नहीं भेजा गया निमंत्रण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के मुताबिक, राज्य समारोहों में आमंत्रण किसी भी पदाधिकारी का अधिकार नहीं होता, ऐसे आमंत्रण देते समय यह भी ध्यान में रखा जाता है कि अतीत में संबंधित व्यक्ति ने राज्य समारोहों में उपस्थिति दर्ज की थी या नहीं, पहले देखा गया है कि विपक्ष के नेता गणतंत्र दिवस, मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह जैसे महत्वपूर्ण राज्य समारोहों में उपस्थित नहीं हुए थे, जब भारत के राष्ट्रपति किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करते हैं, तो उस आमंत्रण का सम्मान करना अपेक्षित होता है, फिर भी, किसी को आमंत्रित करना या न करना पूरी तरह राष्ट्रपति भवन का विशेषाधिकार है।

19 समझौते हुए
भारत और रूस के बीच 19 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना है, ये समझौते भारत-रूस के बीच शिपबिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश और सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा पर समझौतों पर साइन किए गए।
pc- jagran, aaj tak,





