Adhik Maas 2026: 15 जून से पहले कर दें आप भी ये उपाय, गरीबी दूर होने के साथ ही जीवन में आए जाएगी सुख-समृद्धि

इंटरनेट डेस्क। अधिकमास का महीना चल रहा हैं और इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। यह महीना पुण्य कमाने के हिसाब से बहुत ही सुनहरा मौका देने वाला है। बता दें की अधिकमास का महीना 15 जून को खत्म हो जाएगा। 15 जून 2026 से पहले एक उपाय कर लें, इससे गरीबी दूर होगी और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

करें मालपुए का दान 
पुरुषोत्तम महीने में मालपुए का दान करना अत्यंत पुण्यदायी और समृद्धिदायक माना गया है। उस पर भी मालपुए की संख्या 33 होनी चाहिए। धर्म-शास्त्रों में 33 मालपुओं का दान करना देव कृपा पाने और पारिवारिक सुख-समृद्धि पाने के लिए सबसे आसान उपाय माना गया है। 

33 मालपुए का क्या हैं कारण
पद्म पुराण के अनुसार, अधिकमास में 33 मालपुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को मालपुए बेहद प्रिय हैं। इसलिए मलमास में मालपुए का भोग विष्णु जी को प्रमुख तौर पर लगाया जाता है।  जहां तक बात 33 मालपुए की है, तो यहां 33 अंक संबंध 33 कोटि देवी-देवताओं से है। यानी कि 33 मालपुए दान करने से सभी 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

दान करने की सही विधि
शास्त्रों में पुरुषोत्तम मास में मालपुओं को दान करने की सही विधि का भी उल्लेख किया गया है। 
भगवान विष्णु की पूजा करें, उनको सच्चे मन से मालपुओं का भोग लगाएं, भगवान को मालपुए अर्पित करने के बाद उन्हें स्वीकार करने की प्रार्थना करें। 
इसके बाद गरीब-जरूरतमंद लोगों में कम से कम 33 मालपुए बांटें, ऐसा करने से मालपुओं को दान करने का पूरा फल प्राप्त होगा।  इससे घर की दरिद्रता दूर होगी, जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बढ़ेगी। 

pc- parbhat khabar