FIFA World Cup 2026: फीफा ने वर्ल्ड कप से पहले लगा दिया इन चीजों पर बैन, फैसले से मचा हैं बवाल
- byShiv
- 05 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस बार फुटबॉल के इस महाकुंभ का आगाज 11 जून से होगा। लेकिन वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले फीफा ने एक फैसला लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो स्टेडियमों में प्रवेश करने वाले दर्शक अब अपनी री-यूजेबल पानी की बोतलें अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। फीफा ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अपने स्टेडियम कोड ऑफ कंडक्ट में यह बदलाव किया है।
लागू हो चुका नियम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फीफा की और से नया नियम लागू हो चुका है। फुटबॉल वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा और इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं।
इससे पहले फीफा ने खाली और पारदर्शी प्लास्टिक की री-यूजेबल बोतलों को स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति दी थी, लेकिन अब संशोधित नियमों के तहत ऐसी बोतलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। फीफा ने रॉयटर्स को जारी बयान में कहा कि खिलाड़ियों, रेफरी, दर्शकों, स्वयंसेवकों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। संस्था के मुताबिक बोतलों का इस्तेमाल फेंकने या अन्य जोखिम पैदा करने के लिए किया जा सकता है।
pc- amar ujala






