इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 11 जून से शुरू होने जा रहा हैं और इस दौरान आपको कई रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। अब फुटबॉल वर्ल्ड कप में हॉकी और बास्केटबॉल की तरह 4 क्वार्टर होंगे। 11 जून से अमेरकिा, मेक्सिको और कनाडा में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में अब दो हाईड्रेशन ब्रेक दिए जाएंगे।
क्रिकेट की तरह मिलेगा ब्रेक
क्रिकेट में जिस तरह ड्रिंक्स ब्रेक होता है, उसी तर्ज पर अब फुटबॉल में भी हाईड्रेशन ब्रेक होगा। ये ब्रेक 3 मिनट का होगा.,पहले हाफ के दौरान ये ब्रेक 22वें मिनट में लिया जाएगा। वहीं, दूसरे हाफ में 67वें मिनट के आसपास ये ब्रेक मिलेगा। वैसे आप सोचेंगे ये तो फीफा ने सही ही किया. लेकिन, ये मामला सिर्फ हाईड्रेशन का नहीं है। दरअसल, फीफा चाहता है कि उनके ब्रॉडकास्टर्स को सीधे तौर पर इसका फायदा पहुंचे। वो 6 मिनट के इस ब्रेक का फायदा ऐड चलाने के लिए करें।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब फीफा ने ऐसी रणनीति अपनाई है। इससे पहले भी फीफा पिछले वर्ल्ड कप में तापमान बढ़ने पर कूलिंग ब्रेक्स देने का प्रावधान रखता था। लेकिन, ये पहली बार है जब ह्यूस्टन की गर्मी हो या वैनकूवर की सर्दियां रेफरीज निर्धारित समय पर ये ब्रेक जरूर लेंगे।
pc- sportingnews.com






