job news 2026: स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 05 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको करनी हैं एक अच्छी जॉब और वो भी अच्छी सैलेरी वाली तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर (स्पेशल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 जून तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, सोशियोलॉजी आदि विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री
पदों की संख्या- 121
पदों का नाम- स्कूल लेक्चरर (स्पेशल)
आयु सीमा- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 जून 2026
सैलेरी- पदों के अनुसार
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट rpsc.rajasthan.govt.in देख सकते हैं
pc- thriveinspi.org






