Vastu Shastra: घर में बार बार तेल और दूध का गिरना देता हैं क्या संकेत, जान लेंगे जो रहेंगे...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की घर में कई बार आपके हाथों से तेल गिर जाता हैं या फिर दूध बिखर जाता है तो आप उसे साफ कर देते है। लेकिन घर में दूध और तेल का बार बार गिरना अशुभ मान लेते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार बार-बार दूध या तेल गिरने जैसी घटनाएं शुभ या अशुभ संकेत देती हैं। तो जानते हैं आज इसके बारे में। 

दूध गिरने के संकेत
हिंदू संस्कृति में दूध पवित्रता, समृद्धि और पावनता का प्रतीक है। कई शुभ अवसरों पर दूध गिरना आम बात है, यह नए जीवन की शुरुआत और घर में समृद्धि का संकेत देता है। यदि दूध गलती से या बार-बार गिर जाए, तो माना जाता है कि इससे शुभ परिणाम मिलते हैं। यह घर में समृद्धि में वृद्धि, दैवीय और ग्रहीय शक्ति में वृद्धि और सौभाग्य के आगमन का संकेत है।

तेल गिरना होता है अशुभ
घर में बार-बार तेल गिरना, चाहे वह खाना पकाने का तेल हो या बालों में इस्तेमाल होने वाला तेल, अशुभ माना जाता है। हिंदू ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, तेल शनि ग्रह का प्रतीक है, तेल गिरने से घर या व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की परेशानी का संकेत मिलता है। यह कर्ज, आर्थिक तंगी, बीमारी या परिवार के सदस्यों के बीच बढ़ते झगड़ों का संकेत हो सकता है।

pc- aaj tak