Deepika Ranveer: बेटी के जन्म के बाद दीपिका-रणवीर का रिएक्शन आया सामने, लिखा कुछ ऐसा की हो गए सब....

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया है। दीपिका ने रविवार 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी पहला रिएक्शन आ गया है। पैरेंट्स बनने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है।

दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्होंने एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है, “वेलकम बेबी गर्ल!

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दीपिका पादुकोण शनिवार की शाम को मुबंई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थी। कुछ देर बाद ही रणवीर सिंह की मां अंजू भवानी और बहन कृतिका भवानी अस्पताल पहुंच गए थे। हालांकि रात में मुकेश अंबानी के घर हुई गणेश चतुर्थी पूजा में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पिता एक साथ पहुंचे थे।

pc- news18 hindi