Pakistan: राजधानी इस्लामाबाद में रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे बाजार, 10 बजे तक खुली रहेगी खाने पीने की दुकाने

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। राजधानी इस्लामाबाद ने व्यवसायों के लिए एक नई समय-सारिणी लागू की है, जिसके तहत उन्हें सोमवार से रात 8 बजे तक व्यापार बंद करना अनिवार्य होगा। यह कदम पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से ऊर्जा लागत में हुई वृद्धि के चलते उठाया गया है।

डिप्टी कमिश्नर इरफान मेमन की अगुवाई वाले जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि बाजार बंद होने का नया समय हफ्ते के हर दिन लागू होगा। बाजारों को रात 8 बजे तक बंद करना होगा, जबकि रेस्टोरेंट और किराने की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रह सकती हैं।

एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, इस्लामाबाद के जिला प्रशासन ने चल रहे खर्च में कटौती के उपायों के तहत आज 1 जून, 2026 से व्यापार के संशोधित समय को लागू कर दिया है। बाजार, दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8.00 बजे बंद हो जाएंगे, जबकि रेस्टोरेंट, किराने की दुकानें, बेकरी और खाने-पीने की अन्य जगहें रात 10.00 बजे तक खुली रहेंगी।

pc- dreamstime.com