Gold Silver Price Rajasthan: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव जारी, चांदी 1 हजार रुपए चढ़ी, सोने के भाव रहा स्थिर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से प्रदेश में शादियों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव आएगा। सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में ₹1000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। 

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को शुद्ध चांदी की कीमत 2,28,600 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 2,27,200 रुपए दर्ज किया गया। वहीं सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। 24 कैरेट सोना 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। इसके अलावा 23 कैरेट सोना 1,41,120 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,35,240 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
प्रमुख शहरों के भाव की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब 2,31,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,49,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास दर्ज किया गया। जोधपुर में चांदी 2,30,500 रुपए और सोना करीब 1,49,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

pc- sj