कुल देवी देवता हैं आपसे नाराज तो मिलते हैं ये संकेत, तुरंत कर लेना चाहिएं समाधान

इंटरनेट डेस्क। आपने घर के बुर्जगों से सुना होगा की हर घर में कुल देवी-देवता होते हैं ओर उनको मानना, उनकी पूजा करना भी बहुत ही आवश्यक होता है। ज्यादातर कुल देवी-देवता वो होते हैं जो एक स्थान विशेष के लोगों के द्वारा पूजे जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुल देवी-देवता का आशीर्वाद अन्य किसी देवी-देवता के आशीर्वाद से भी अधिक प्रभावी होता है। वहीं इनकी नाराजगी के कारण दिक्कतें भी जीवन में आ सकती हैं। ऐसे में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने वाले हैं जो बताते हैं कि कुल देवी-देवता हमसे नाराज हैं। 

शुरू हो जाएगी अशांति

कुल देवी-देवता के नाराज होने का पहला संकेत यह है कि आपके घर में अशांति का माहौल रहता है। छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं और आप हमेशा तनाव से घिरे रहते हैं। 

डरावने सपने
दूसरा संकेत यह है कि आपको डरावने सपने आते हैं और अनिद्रा की समस्या से आपको जुझना पड़ सकता है। इसके साथ ही सुबह उठकर भी आप खुद को तरोताजा महसूस नहीं करते। 

आर्थिक परेशानी
अगर आपके जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं, बार-बार आपको उधार लेना पड़ता है तो ये भी कुल देवी-देवता की नाराजगी का संकेत है। इसके साथ ही जीवन में असफलता और बीमारियों का कारण भी रूठे हुए कुल देवी देवता हो सकते हैं।

pc- ndtv.in