Iran-US War: ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत निभा सकता हैं बड़ी भूमिका
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शुक्रवार, को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शांति की राह में अमेरिका ही मुख्य बाधा बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध रुकवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है।
दिल्ली में क्या बोले अराघची
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अराघची ने कहा, “अब 40 दिनों की लड़ाई के बाद जब अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपनी आक्रामकता में कोई भी लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद खत्म हो गई तो उन्होंने बातचीत का प्रस्ताव रखा। हमें अमेरिकियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। यही किसी भी कूटनीतिक प्रयास के रास्ते में मुख्य बाधा है। हमारे पास अमेरिकियों पर भरोसा न करने के हर कारण मौजूद हैं, जबकि उनके पास हम पर भरोसा न करने का कोई कारण नहीं है।
भारत निभा सकता है बड़ी भूमिका
खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है और इस बात पर जोर दिया कि ईरान से जुड़े किसी भी मसले का कोई सैन्य समाधान नहीं है। अराघची ने कहा, मुझे लगता है कि भारत अपनी अच्छी साख के साथ इस क्षेत्र में कूटनीति में मदद करने और शांति व सुरक्षा को बढ़ावा देने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत फारसी खाड़ी के सभी देशों का मित्र है। हम इस क्षेत्र में भारत द्वारा निभाई गई किसी भी सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका की सराहना करते हैं।
pc- newsonair.gov.in






