Iran War: भारत के लिए जल्द खत्म होगी तेल की परेशानी, होर्मुज नहीं अब यहां से आएगा तेल!

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट जंग के चलते, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल-गैस जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इस रुकावट से दुनिया भर में तेल सप्लाई प्रभावित हो गई है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। हालांकि, ईरान अपने दोस्त देशों के जहाजों को रास्ता दे रहा है। लेकिन सप्लाई पहले जैसी स्मूथ नहीं चल रही, जिससे दिक्कत बनी हुई है। इस दिशा में एक नए रास्ते की खोज की गई है।

अमेरिका का बड़ा गेम प्लान
दरअसल, अमेरिका मैक्सिको की खाड़ी को नया ऊर्जा हब बनाने की तैयारी कर रहा है, ताकि मिडिल ईस्ट पर निर्भरता कम हो सके। यह ऑयल फील्ड करीब 30,000 फीट की गहराई में है। यहां का प्रेशर बहुत ज्यादा है, फिर भी तकनीक के दम पर उत्पादन संभव हो पाया है।

रोजाना 1 लाख बैरल तेल निकाला जा रहा
इस क्षेत्र से अभी रोज करीब 1 लाख बैरल तेल निकाला जा रहा है। यह इलाका युद्ध क्षेत्र से दूर है, इसलिए यहां से तेल लाने के लिए खतरनाक समुद्री रास्तों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भारत के लिए यह नया सोर्स सस्ता, सुरक्षित और स्थिर तेल सप्लाई दे सकता है।

pc- moneycontrol.com