Jailer 2: अक्टूबर में लौट रहे रजनीकांत, 15 अक्टूबर को रिलीज को तैयार जेलर 2

इंटरनेट डेस्क। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सन पिक्चर्स ने जेलर 2 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसी के साथ महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। सीक्वल की घोषणा के बाद से ही फैंस को इंतजार था।

अब जब तारीख तय हो गई है, तो फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा, अलप्पारा केलाप्पुरम! जेेलर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को आ रही है। 

रिलीज की तारीख की घोषणा के साथ एक शानदार, एक्शन से भरपूर टीजर भी जारी किया गया है। यह टीजर फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा सीक्रेट बना दे रहा है जिससे ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट मिलने वाले हैं।

pc- reddit.com