Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- ओबीसी का हक छीन मुसलमानों को देगी

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में पीएम मोदी भी लगातार सभाएं कर रहे है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कर्नाटक के वाकये को जनता के सामने याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में चुपके से अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर हकमारी के लिए इसमें मुसलमानों को शामिल करा दिया और अब वह पूरे देश में इसे लागू करना चाहती है।

वह इसके बाद अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति की भी ऐसी हकमारी करेगी। कांग्रेस मूलत देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस बिहार में भी यही खेल खेलना चाहती है।  बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इस साजिश में उसके साथ है। राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है।

pc- ndtv raj