Follow Us:

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से नहीं रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी! प्रियंका गांधी को अभी चुनावों में....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों में अमेठी और रायबरेली सीट अब चर्चाओं में आ गई हैं और इसका कारण यह हैं कि यहां से कांग्रेस ने अभी भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। वहीं भाजपा की और से नामांकन भी हो चुका है। ऐसे में अब चर्चा हैं की कांग्रेस यहां से किसे मैदान में उतारेगी। कई बार खबरें भी चल चुकी हैं की अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से प्रियंका गांधी प्रत्याशी हो सकती है। लेकिन अब खबरें कुछ और ही है।  

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अभी तक यह खुलासा तो नहीं किया है कि किसका नंबर यहां से लगेगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी को अमेठी से नहीं, बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ाया जा सकता है। वहीं, सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी को अभी चुनावी रण में उतारने की  कोई योजना नहीं है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम ‘कुछ दिन में घोषित किए जाएंगे।

वहीं खबरें तो दो दिन से यह भी चल रही हैं कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने नेतृत्व से आग्रह किया कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ना चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

pc- ndtv raj