Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने क्यों कहा कि इस बार भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी? जान ले आप भी...
- byShiv
- 07 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का मौसम हैं और इस मौसम में नेता अपनी अपनी पार्टी और अपने अपने प्रत्याशियों की जीत का दांवा कर रहे है। इस बीच नेता लगातार प्रचार प्रसार में भी जुटे है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी, दलित और पिछड़ों से आरक्षण छीनना चाहती है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म की जाएगी। राहुल ने कहा कि आरक्षण पर अदालत ने 50 प्रतिशत की लिमिट लगा रखी है, हम उसे हटाएंगे और गरीबों, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को जितने आरक्षण की जरूरत है, हम उतना आरक्षण देंगे। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार के दौरान यह बात कही।
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। संविधान को भाजपा और आरएसएस खत्म करना चाहती है, इसे बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को बदलने के इरादे से 400 पार का नारा दिया है। लेकिन, 400 सीटें तो छोड़िए, भाजपा को इस बार 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जल, जंगल, जमीन का जो हक है, वह सब संविधान ने दिया है। मोदी सरकार आपके अधिकार को छीनना चाहती है, ये उनका लक्ष्य है। लेकिन इस बार इस लक्ष्य को पूरा नहीं होने देना है।
pc- hindustan