LPG Prices: गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, 218 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, नई कीमते आज से हुई लागू
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध का असर भारत में साफ तौर पर देखा जा रहा हैं, एलपीजी गैस की किल्लत के बीच एक बार फिर से गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जी हां सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत आज से लागू हो गई है, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट 218 रुपये तक बढ़ाए गए है। अब दिल्ली में सिलेंडर 194, चेन्नई में 203, मुंबई में 196 और कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
पिछले महीने भी बढ़े थे दाम
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने भी सरकार ने कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दामों में बढोतरी की थी। इस महीने फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए है। दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2078.50 रुपये का हो गया है। पहले यह ₹1,884.50 में मिल रहा था। कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का भाव 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गया है।
घरेलू में नहीं हुई बढ़ोतरी
घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात मार्च को क्रमश 60 रुपए और 114.5 की भारी बढ़ोतरी की गई थी। बिना सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया था, इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलों का घरेलू सिलेंडर 913 रुपए का हो गया था, जबकि पहले यह 853 रुपए में मिल रहा था। एक साल से भी कम समय में कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
pc- upstox.com






