Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में चांदी में 7 हजार की भारी गिरावट, सोना भी 500 रुपए टूटा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को आई तेजी के बाद बुधवार सुबह जैसे ही बाजार खुले, दामों में कमी का रुख देखने को मिला। सोने की कीमतों में जहाँ 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, वहीं चांदी की कीमतों में 7000 रुपए प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

राजस्थान सराफा एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार को शुद्ध चांदी की कीमत घटकर 2,27,050 रुपए प्रति किलो रह गई है, वहीं, 18 कैरेट चांदी का भाव 2,25,750 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया, सोने की बात करें तो 24 कैरेट (शुद्ध) सोना अब 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जेवराती सोने की श्रेणी में 23 कैरेट सोना 1,40,735 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,34,870 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखा गया है, राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब 2,30,000 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,49,000 रुपए के आसपास बना रहा। जोधपुर में चांदी 2,29,500 रुपए और सोना 1,48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

pc- patrika news