Ram Mandir: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हमने पर्ची खोलकर नाम बता दिया तो वे हमें ही निपटा देंगे
- byShiv
- 03 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे क्या हमें छोड़ देंगे? अक्सर भारी लोग निकल जाते हैं और छोटे फंस जाते हैं। इस मामले में आगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस घटना के बाद उनसे लगातार पूछा जा रहा है कि वह इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं? धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, यह बात चलाई गई कि बागेश्वर बाबा चुप हैं, कुछ नहीं बोल रहे। अब क्या ही बोलें? जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे हमें क्या खाक छोड़ेंगे।
क्या बोले बाबा आगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि पर्ची खोलकर नाम क्यों नहीं बताया। इस पर उन्होंने कहा, अगर हमने पर्ची खोलकर नाम बता दिया तो वे हमें ही निपटा देंगे। आज नहीं तो कल निपटा देंगे। फिर हम दूसरों के नाम ही नहीं बता पाएंगे। इसलिए चुप रहने में ही फायदा है।
महादंड मिलेगा
खबरों की माने तो आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर में दान की चोरी करने वालों को महादंड देने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान के घर में ऐसे कृत्य करने वाले लोगों को महादंड मिलेगा। साथ ही कहा कि संत परंपरा से जुड़े लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी जानी चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी का मामला सामने आने के बाद एसआईटी गठित की गई। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनसे भी एसआईटी ने पूछताछ की है।
pc- aaj tak




