Ranveer Singh: अपने से 19 साल छोटी अभिनेत्री के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे रणवीर सिंह! बड़ी स्टार कास्ट आएगी फिल्म में नजर

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म का ऐलान कर किया गया है, जिसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स काम करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की मापे तो इस फिल्म के लिए 19 साल की सारा अर्जुन को रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड का रोल ऑफर किया गया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दोनों की उम्र में करीब 20 साल का अंतर आने वाला है। 

ऐसे में रणवीर सिंह और सारा अली खान की उम्र के बीच 20 साल का अंतर नेटिज़न्स को खटक रहा है। रणवीर जहां 39 साल के हैं, वहीं सारा अभी 19 साल की हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जब बैंड बाजा बारात आई थी, तब सारा बस 5 साल की थी।

pc- navbharat