RBI: यूपीआई पैमेंट के बदल सकते हैं नियम, 10 हजार से ज्यादा के पैमेंट पर लग सकता हैं 1 घंटे का ब्रेक

इंटरनेट डेस्क। आप देख रहे हैं की आज कल डिजिटल पैमेंट को बहुत बढ़ावा दिया जा चुका हैं। आप किसी को 10 रुपए भी दे रहे हैं तो यूपीआई का उपयोग करते है। लेकिन अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप किसी को 10,000 रुपये से ज्यादा की रकम भेजते हैं तो उस रकम को पहुंचने में एक घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, देश में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक एक बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहा है। 

क्या हैं प्लान
नई योजना के तहत 10,000 रुपये से अधिक के डिजिटल ट्रांजेक्शन पर 1 घंटे तक का कूलिंग पीरियड लागू किया जा सकता है। आरबीआई ने 8 मई 2026 तक इस प्रस्ताव पर सुझाव मांगे हैं। इसके बाद अंतिम गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं।

क्यों उठाया जा रहा है यह कदम?
साल 2025 में ऑनलाइन फ्रॉड के कारण होने वाला नुकसान 22,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक कूलिंग पीरियड वाले तरीके पर विचार कर रहा है। इसके तहत 1 घंटे तक उस ट्रांसफर को रोका जाएगा। यानी जिस शख्स को रकम भेजी जा रही है, उसे एक घंटे तक वह रकम नहीं मिलेगी। इस दौरान रकम भेजने वाले को यह पता रहेगा कि किस शख्स को रकम भेजी गई है। अगर यह ट्रांसफर फ्रॉड तरीके से होता है तो उस ट्रांजेक्शन को कैंसिल कराया जा सकता है।

PC- TV9