Travel Tips: जा रहे हैं बनारस तो फिर नहीं भूले इन चीजों का स्वाद लेना, आ जाएगा आपको मजा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर बनारस घूमने जा रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। आप यहां घूमकर इतने खुश हो जाएंगे की आपका बार बार आने का मन करेगा। लेकिन क्या आपको यहा के स्वाद के बारे में भी पता है। अगर नहीं तो फिर आज आपको बता रहे हैं की आप बनारस आए तो इन चीजों का स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए।

हींग कचौड़ी 
आप अगर बनारस आ रहे हैं तो आप हींग की कचौड़ी का स्वाद लेना नहीं भूले। यहां कचौड़ी को सब्जी के साथ सर्व किया जाता है। कचौड़ी से आने वाली हींग की खुशबू और इसका स्वाद ऐसा जबरदस्त होता है कि आपका मन नहीं भरेगा।

मलाई टोस्ट
इसके अलावा आप यहां का मलाई टोस्ट भी जरूर खाएं। इस सिंपल सी डिश के भी लोग यहां दीवाने हैं। यहां पर ब्रेड को मस्त कोयले पर सेंका जाता है और उसके ऊपर सफेद मक्खन और थोड़ा सा मसाला डालते हैं। इसे लोग यहां चाय के साथ खाते है।

pc- curlytales-com