Travel Tips: आप भी सावन के महीने में इस बार बना ले इन जगहों पर घूमने जाने का प्लॉन

इंटरनेट डेस्क। मौसम सुहाना हो तो हर किसी का मन घूमने का करता हैं, चाहे फिर आप हो या कोई और। लेकिन अगर उसके साथ साथ महीना सावन का चल रहा हो तो फिर इसका मजा दोगुना हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में जहां आप घूम सकते हैं और भोलेनाथ के मंदिरों के दर्शन कर सकते है। 

महाकालेश्वर मंदिर
आपको उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बसा महाकालेश्वर मंदिर पूरी दुनिया में फेमस है। सावन के महीनों में यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सावन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं और यहां आप घूम भी सकते है।

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
इसके अलावा आप सावन के महीने में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन भी कर सकते है। ये भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। साउथ में इस मंदिर का बहुत महत्व है। कहते हैं कि यहां पर दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

pc- holidayrider.com