Travel Tips: आप भी पहुंच जाएं उत्तराखंड के इस शहर में घूमने के लिए, आ जाएगा मजा
- byShiv
- 24 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड बेहद ही खूबसूरत राज्य हैं, इसका एक शहर है औली। यहां से आपको भारत की कुछेक सबसे ऊंची पहाड़ियां देखने को मिलती हैं। पूरे साल यहां का मौसम सुहावना बना रहता है, ऐसे में आप भी अगर परिवार के साथ घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है।
आर्टिफिशियल लेक है औली में
यहां दुनिया की सबसे ऊंची मानवनिर्मित झील है। झील के चारों ओर हरे-भरे ढलान हैं जो तस्वीरों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां आप केबल कार से पहुंच सकते हैं। सर्दियों के मौसम में आस-पास की घास पर बर्फ की चादर बिछ जाती है और झील का पानी मोतियों सा चमकता रहता है।
सैलधर तपोवन
औली से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह एक छोटा-सा गांव है, जो गर्म पानी के अपने प्राकृतिक झरने और मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप स्थानीय हस्तशिल्प का आनंद ले सकते हैं।
pc- hindustan