Vastu Shastra: घर के मंदिर के जाने क्या हैं नियम, अगर करेंगे आप ये गलतियां तो होना पड़ेगा...
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के दौर में लोग अपने नए घर का निर्माण करते हैं तो वास्तु का पूरा ध्यान रखते है। इसका कारण यह हैं कि वास्तु नियमों की अनदेखी हमेशा परेशान करती है। ऐसे में घर के मंदिर को लेकर भी वास्तु में कई नियम है। घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखना वर्जित माना गया है। चलिए जानते हैं कौन सी गलतियां करने से हमे बचना चाहिए।
बड़ी मूर्तिया नहीं लगाए
वास्तुशास्त्र के अनुसार, पूजा घर में भगवान जी की बहुत बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए। 3-6 इंच की मूर्तियां पूजा घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे हमारे आसपास ऊर्जा का एक जैसा प्रवाह बना रहता है।
ये नियम भी जाने
अगर आपने भी अपने पूजा स्थल पर एक ही भगवान की दो-दो मूर्तियां स्थापित कर रखी हैं, तो एक को फौरन वहां से हटा दें। शास्त्र अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि किसी भी देवी-देवता की फोटो या मूर्ति दो नहीं होनी चाहिए। खासतौर पर गणेश जी को लेकर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भगवान गणेश की मूर्ति पूरे घर में 3 नहीं होनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे शुभ कार्यों में रुकावटें आती हैं।
pc- 99acres.com





