Vastu Tips:क्या आप भी खाते हैं कड़ाही में खाना, कर रहे हैं बहुत बड़ी गलती, शुरू हो जाएगा आपका...
- byShiv
- 02 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में हर चीज के बारे में बताया गया हैं और उसके नियमों के बारे में भी। अगर सही में वास्तु नियमों का पालन करते हैं तो आपको इसका फायदा भी होता है। वास्तु शास्त्र में घर की रसोई और भोजन को बहुत विशेष और पावन माना जाता है। इसमें भोजन को लेकर कई नियम विस्तार पूर्वक बताए गए हैं। कभी-कभी ये देखा जाता है कि घर की महिलाएं कड़ाही से सीधे खाना खाने लगती हैं। शास्त्रों में बर्तन या कड़ाही में खाना वर्जित माना गया है।
क्यों नहीं खाना चाहिएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन घरों में महिलाएं कड़ाही में खाना खाती है, वहां मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। कड़ाही में भोजन करने से माता लक्ष्मी का भी अपमान होता है, इसलिए इस तरह की गलती को करने से बचना चाहिए।
लोक मान्यताओं के अनुसार
खाना पकाने वाले बर्तन या कड़ाही में भोजन न करने के पीछे धार्मिक, व्यावहारिक और सुरक्षात्मक कारण हैं। लोक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग कड़ाही में भोजन करते हैं, उनके विवाह में बरसात होने की संभावना प्रबल होती है।
pc- hindustan





