1 April 2026: बदलने जा रहे हैं 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड को लेकर ये नियम
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। नए फाइनेंनशियल इयर से आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमे 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स नियमों में कुछ बदलाव लागू हो जाएंगे। ये बदलाव सीधे आपके कार्ड ट्रांजैक्शन और टैक्स रिकॉर्ड से जुड़े हैं। सबसे बड़ा अपडेट हाई वैल्यू पेमेंट पर है। अगर एक फाइनेंशियल ईयर में आपके एक या अधिक क्रेडिट कार्ड के बिल का कुल भुगतान 1 लाख रुपये या उससे ज्यादा नकद में होता है। तो इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी जाएगी।
वहीं 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का भुगतान अगर किसी भी नॉन कैश मोड से किया जाता है। तब भी बैंक या कार्ड जारी करने वाली संस्था इसे रिपोर्ट करेगी। बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन अब ऑटोमैटिकली मॉनिटरिंग सिस्टम में दर्ज होंगे।
एक और बदलाव एड्रेस प्रूफ को लेकर है। पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आप क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को एड्रेस प्रूफ के तौर पर दे सकते हैं। लेकिन वह तीन महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
pc- wikipedia.org






