रेलवे में 12वीं पास के लिए निकली 1688 नौकरियां, RRB NTPC का नोटिफिकेशन जारी

pc: abplive

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट पदों के लिए CEN 07/2026 के तहत शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न रेलवे जोन में कुल 1,688 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:
विस्तृत नोटिफिकेशन: 14 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

पद, संख्या और शुरुआती वेतन (7th CPC):
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 700 पद (शुरुआती वेतन: ₹21,700)

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 600 पद (शुरुआती वेतन: ₹19,900)

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 200 पद (शुरुआती वेतन: ₹19,900)

ट्रेन क्लर्क: 188 पद (शुरुआती वेतन: ₹19,900)

योग्यता और आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास। टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी/अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और रिफंड:
सामान्य/ओबीसी: ₹500 (CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 रिफंड)

SC/ST/महिला/दिव्यांग/अल्पसंख्यक/ईडब्ल्यूएस: ₹250 (CBT-1 में शामिल होने पर पूरा ₹250 रिफंड)

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न:
चयन 4 चरणों में होगा: CBT-1, CBT-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट (लागू पदों के लिए) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/मेडिकल जांच। दोनों परीक्षाओं में 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।

CBT-1 पैटर्न (90 मिनट, 100 प्रश्न): जनरल अवेयरनेस (40), मैथ्स (30), रीजनिंग (30)।

CBT-2 पैटर्न (90 मिनट, 120 प्रश्न): जनरल अवेयरनेस (50), मैथ्स (35), रीजनिंग (35)।

इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।