8th Pay Commission:आयोग की टीम आ रही जयपुर, कर्मचारियों के साथ करेगी चर्चा, इन शहरों का शेड्यूल भी आया सामने
- byShiv
- 28 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार हैं, हालांकि अभी कुछ और समय लगेगा, लेकिन उसके पहले 8वां वेतन आयोग सितंबर 2026 में देशव्यापी परामर्श प्रक्रिया के तहत भारत के प्रमुख शहरों में कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के साथ बातचीत करने के लिए नई बैठकें करने जा रहा है। इस दौरान आयोग पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और विभिन्न यूनियनों के साथ बैठकें कर उनके सुझाव और मांगें सुनेगा।
कहा कहा पर होगी बैठके
8वें वेतन आयोग की बैठकों का शेड्यूल (अगस्त-सितंबर 2026)
जयपुर (राजस्थान)- 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 (सोमवार और मंगलवार)
चेन्नई (तमिलनाडु)- 7 और 8 सितंबर 2026 (सोमवार और मंगलवार)
पुडुचेरी- 9 सितंबर 2026
चंडीगढ़- 16 से 18 सितंबर 2026
बेंगलुरु- 7 और 8 अक्टूबर 2026 (हाल ही में नया नोटिस जारी)
इनके अलावा, आयोग रेलवे कर्मचारियों के काम करने की स्थितियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मुंबई में सेंट्रल रेलवे जोन के तहत आने वाले रेलवे विभागों का दौरा करने की भी योजना बना रहा है। बता दें कि जयपुर, चेन्नई और पुडुचेरी इन शहरों की बैठकों में शामिल होने और अपॉइंटमेंट लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 थी जो कि अब निकल चुकी है।
pc- india today






