8th Pay Commission: इस तारीख तक हो सकती हैं फाइनल फिटमेंट फैक्टर की घोषणा, जान ले आप भी
- byShiv
- 15 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्सुकता चरम पर है। हर कोई यह जानना चाहता है कि नए वेतन आयोग के तहत उनका फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। आमतौर पर केंद्र सरकार हर 10 साल में एक बार कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन के लिए वेतन आयोग का गठन करती है।
कब तक आएगी रिपोर्ट?
अगर आप सोच रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें बहुत जल्द लागू हो जाएंगी, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पुराने अनुभवों को देखें तो सटीक वित्तीय आंकड़े सामने आने में 2027 तक का समय लग सकता है। इससे पहले 7वें वेतन आयोग का गठन 28 फरवरी, 2014 को हुआ था। इसे अपनी सिफारिशें तय करने और रिपोर्ट सौंपने में लगभग 21 महीने का लंबा समय लगा, जिसके बाद 19 नवंबर, 2015 को रिपोर्ट पेश की गई थी।
8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर, 2025 को किया गया था। यानी आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस लिहाज से इसकी आधिकारिक समय सीमा मई 2027 बैठती है। लेकिन यदि पिछले आयोगों की तरह इसमें थोड़ा और समय लगता है, तो उम्मीद है कि यह अंतिम रिपोर्ट 25 जुलाई, 2027 के आसपास जमा की जा सकती है।
क्या है फिटमेंट फैक्टर
नए कर्मचारियों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि फिटमेंट फैक्टर वह गणितीय गुणांक है जो पुराने मूल वेतन को नए वेतन ढांचे में बदल देता है।
pc- ndtv prof






