Aadhaar: जाने कैसे घर बैठे कर सकते हैं आप भी आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड को अगर आज के समय का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट कहा जाए तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? जी हां ये बात सही हैं, इसके बिना आपके कई काम अटक सकते है। ऐसे में आपको पास आधार कार्ड का होना जरूरी हैं। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी के अलावा आधार से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है, लेकिन अगर आप किसी कारण से आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं तो आप घर बैठे नंबर बदल सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।
कैसे बदलें मोबाइल से आधार से लिंक मोबाइल नंबर?
आधार से लिंक मोबाइल नंबर को आप आधार की नई एप से बदल सकते हैं
पहले आपको आधार की नई एप को डाउनलोड और फिर इंस्टॉल करना है
फिर इस एप पर लॉगिन करना है जिसके लिए आधार नंबर दर्ज करें
फिर फेस ऑथेंटिकेशन करके आप एप पर लॉगिन कर सकते हैं
अब आपको एप पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको सर्विस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
फिर यहां पर मोबाइल नंबर अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद आपको क्नटिन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबपर पर क्लिक करना है
अब अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आपको आधार से लिंक करवाना है
फिर दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यहां पर भरें
अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन करवाना होता है यानी आपका सत्यापन होता है
इसके बाद आपको 75 रुपये की ऑनलाइन फीस भरनी होती है
फीस भरने के बाद सबमिट कर दें
फिर 15 दिनों के अंदर आपका नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट हो जाता है
pc- studentcybercafe.com






