Aadhaar New Fee: अब 50 नहीं जाने कितने रुपए में बनेगा आपका Pvc आधार कार्ड, बढ़ गई इतनी फीस
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है और ये हर किसी के पास होना भी चाहिए। ठीक ऐसे ही कई अन्य सरकारी और -गैर-सरकारी कामों के लिए भी आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने वाले हैं तो आपके लिए एक खबर सामने आई है। दरअसल,यूआईडीएआई ने पीवीसी आधार कार्ड की फीस को बढ़ा दिया है।
कितनी हो गई फीस
जी हां, ये फीस पहले 50 रुपये लगती थी। पर अब इसे बढ़ा दिया गया है। यूआईडीआई ने पीवीसी आधार कार्ड की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी है। यूआईडीएआई के मुताबिक, समय के साथ पीवीसी आधार कार्ड बनाने में जो सामग्री इस्तेमाल होती है जैसे- प्रिंटिंग, सुरक्षित डिलीवरी और अन्य खर्च बढ़ गए हैं।
करें आवेदन
आपको अगर पीवीसी आधार कार्ड बनवाना हैं तो आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद आप ऑनलाइन फीस जमा करवादे। कुछ दिनों के बाद आपका कार्ड बनकर घर आ जाएगा।
pc-live mint






