Aaj kya hai 12 June 2026: आज 12 जून को ज्येष्ठ अधिक मास के दिन कौन सा व्रत पड़ रहा, इस दिन कर सकते हैं आप भी भोले शंकर को प्रसन्न
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और शाम को त्रियोदशी तिथि भी लग जाएगी। पंचांग के अनुसार आज द्वादशी तिथि सायं लगभग 7.36 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शाम के समय प्रदोष काल का संयोग बन रहा है जिसका विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज कौन सा व्रत किया जाएगा और आज के व्रत का नाम क्या है?
12 जून को कौन सा व्रत है
पंचाग के अनुसार आज 12 जून 2026, शुक्रवार को प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल में किया जाता है। इस व्रत में श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन शिव का पूजन और रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य फल तथा भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
आज 12 जून को प्रदोष काल कब से कब तक है
प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। 12 जून 2026 को प्रदोष काल शाम 7.36 बजे से रात 9.25 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। प्रदोष काल में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, शिव चालीसा का पाठ करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
pc- stock.adobe.com






