AAP: सौरभ भारद्वाज ने कहा राघव चड्ढा की शादी भी इसलिए हुई क्योंकि aap ने उन्हें सांसद बनाया, नहीं तो कोई पूछता भी....
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों ने आप का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही कई तरह की बयानीबाजी का दौर भी चल रहा है। लेकिन सबसे ज्यदा अगर कोई निशाने पर हैं तो वो हैं राघव चड्ढा। जी हां राघव चड्ढा ही ऐसे आदमी हैं जिन्होंने इस पूरी पटकथा को लिखा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उन पर तीखा हमला बोला है। सौरभ भारद्वाज ने उन पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

क्या बोले सौरभ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके साथ ही सौरभ ने कहा, “अगर आज आपकी शादी हो पाई है, तो वह इसलिए क्योंकि पार्टी ने आपको राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाया। वरना कोई आपको पूछता भी नहीं। भारद्वाज ने आगे कहा कि चड्ढा को पार्टी छोड़ने का अधिकार था, उन्होंने कहा, “आप पार्टी छोड़ सकते थे, लेकिन आपने साजिश रचने का विकल्प चुना, चाहे आप कितने भी गुस्से में हों, ऐसा नहीं करना चाहिए था।

लगाएं ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा के पार्टी बदलने की तुलना नौकरी बदलने से करने वाले तर्क पर जवाब देते हुए कहा, जब हम नौकरी बदलते हैं या किसी कंपनी में काम करते हैं, तो उसका विचारधारा से कोई लेना‑देना नहीं होता। आप विचारधारा के कारण किसी पार्टी में शामिल होते हैं और उसी के अनुसार जीवन जीते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पिछले एक साल से ज़्यादा समय से बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
pc- ndtv.in, indianexpress.com, newsarenaindia.com






