AAP: टीएमसी और एनसीपी के कांग्रेस में विलय पर 'आप' का बयान, उनको लगता है कि इससे कोई फायदा है तो....
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। तृणमूल कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के कांग्रेस में विलय को लेकर कई बयान सामने आ रहे है। इन बयानों के बीच में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो पार्टियां कांग्रेस से समय-समय पर अलग हुईं हैं, उनके और कांग्रेस के बीच की बात है। अगर उनको लगता है कि इससे कोई फायदा है तो बिल्कुल विलय करना चाहिए और अगर उनको लगता है कि इससे फायद नहीं है तो नहीं करना चाहिए।
टीएमसी सांसदों पर क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीएमसी के 19 सांसदों के पार्टी से बगावती रुख अपनाने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, जिस तरीके से एक नया ट्रेंड भारत की राजनीति में शुरू किया गया है कि आप किसी पार्टी के टिकट पर सांसद बनें, आप किसी नेता के नाम से जीतकर आएं और बाद में लालच या डर या फिर किसी और कारण से अपनी पार्टी बना लें यह सीधे तौर पर विश्वासघात है। सौरभ भारद्वाज ने मामले पर आगे कहा, इस तरीके के जो आचरण हैं इसको जनता द्वारा हमेशा से
बुरा कहा जाता रहा है।
महुआ मोइत्रा के बयान पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज?
महुआ मोइत्रा ने टीएमसी के बागियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि जो गद्दार हैं उन्हें कानून के बारे में पता नहीं और जो बागी सांसद और विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं उनको पहले इस्तीफा देना चाहिए और फिर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए। इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमारे समाज में गद्दारों को कभी भी माफ नहीं किया गया। विभीषण ने भगवान राम का साथ देने के लिए अपने भाई के साथ गद्दारी की थी उसका भी पूरे देश में कोई मंदिर नहीं है।
pc- indianexpress.com




