Adhik Maas 2026: अधिकमास समाप्त होने के बाद कब से शुरू होंगे शुभ कार्य, जाने कितने दिन और बजेगी शहनाई
- byShiv
- 05 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस समय अधिकमास चल रहा हैं और इसका समापन 15 जून तक होगा। अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं, चूंकि ये माह भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस मास को मलमास भी कहा जाता है। ये माह पूजा-पाठ, स्नान-दान, जप, तप, साधना आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन इस मास में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार, नामकरण, गृह प्रवेश नहीं होते है। लेकिन 15 जून को मलमास का समापन हो जाएगा, जिसके बाद विवाह शुरू हो जाएंगे, आइए जानते हैं कि जून में मलमास खत्म होने के बाद विवाह कब से शुरू होंगे।
जून 2026 के विवाह मुहूर्त
विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 21 जून, 22, 23, 24, 25, 26 जून माह का अंतिम विवाह मुहूर्त 29 तारीख को है।
चातुर्मास से पहले जुलाई 2026 के विवाह मुहूर्त
इस माह में एक तारीख को, छह तारीख को, सात तारीख को, 11 तारीख को और 12 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इस साल चातुर्मास 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी से होगी, इसके पहले ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
इस साल भड़ली नवमी पर नहीं होंगे विवाह
चातुर्मास शुरू होने से पहले भड़ली नवमी को शादी समेत सभी मांगलिक कार्यों के लिए आखिरी अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस साल 22 जुलाई 2026 को भड़ली नवमी है, लेकिन इस दिन चूंकि गुरु तारा अस्त रहेगा, इसलिए इस दिन विवाह नहीं होंगे।
pc- tv9






