Adhikmas 2026: सगाई, मुंडन आदि की तारीख तय करने के लिए भी क्या मलमास का महीना होता हैं अशुभ, जाने अभी

इंटरनेट डेस्क। अधिकमास के महीने का महत्व बहुत ही बड़ा होता है। अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित मास है। इस साल ये मास 17 मई से शुरू हुआ है, जोकि 15 जून तक रहेगा। इस माह को मलमास भी कहते हैं, अधिकमास पूजा-पाठ, स्नान-दान, जप, तप आदि के लिए श्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में किए गए पूजा-पाठ, स्नान-दान, जप, तप आदि से सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फल प्राप्त होता है।

ये काम होते हैं वर्जित
इस माह में शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण और मुंडन संस्कार जैसे शुभ और मांगलिक काम वर्जित होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये समय साधना का होता है और इस समय सांसारिक सुखों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास के दौरान संक्रांति नहीं होती इसलिए भी इस माह में मांगलिक काम नहीं किए जाते। ऐसे में इस महीने में शादी-सगाई जैसे काम नहीं किए जा सकते, लेकिन इनकी डेट तय की जा सकती है।

शास्त्रों के अनुसार
शास्त्रों के अनुसार, शादी, रोका, सगाई, मुंडन आदि की तारीख तय करने के लिए मलमास का महीना अशुभ नहीं है। यानी जुबानी तौर पर इस माह में शादी, रोका, सगाई, मुंडन आदि की तारीख तय कर सकते हैं। ऐसा करने में किसी भी तरह की कोई रोक नहीं होती। क्योंकि इन शुभ कामों की बात पक्की करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक कुछ विद्वान अधिकमास में मांगलिक कार्यों की तारीख भी न तय करने की सलाह देते हैं।

pc- aaj tak