AFG vs IRE: अफगानिस्तान टीम ने वनडे में बनाया अपना सबबे बड़ा स्कोर, आयरलैंड को हराया, एक ही मैच में बने 644 रन

इंटरनेट डेस्क। सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (107) और सेदीकुल्लाह अटल (143) के शतकों की बदौलत अफगानिस्तान ने 5 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में आयरलैंड को 42 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। 

चौथे वनडे की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 343 रन बनाए। वनडे में यह अफगान टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 339/6 स्कोर किया था। 344 रन चेज करने उतरी आयरलैंड टीम 48 ओवर में 301 रन पर ढेर हो गई।

अफगानिस्तान की शुरुआत तो खराब रही और दूसरे ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (12) कैच आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अटल ने शतक ठोके। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों पर 231 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। यह अफगानिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह जोड़ी एक ही वनडे पारी में शतक लगाने वाली चौथी अफगान जोड़ी भी बन गई है।

pc- aaj tak