Telegram अकाउंट हैक होने का डर? आज ही करें ये 5 जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स
- byvarsha
- 01 Sep, 2026
pc: navrashtra
आज के समय में Telegram का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के लिए भी किया जाता है। ऐसे में अपने टेलीग्राम अकाउंट को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि टेलीग्राम में कई ऐसे सिक्योरिटी फीचर मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने अकाउंट और पर्सनल इन्फॉर्मेशन ज्यादा सुरक्षित रख सकते हैं।
1. Two-Step Verification जरूर करें
टेलीग्राम अकाउंट की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए Two-Step Verification सबसे जरूरी फीचर्स में से एक है। इसे इनेबल करने के बाद लॉगिन के दौरान SMS कोड के अलावा एक अतिरिक्त पॉसवर्ड की जरूरत पड़ती है। इससे किसी दूसरे व्यक्ति के लिए आपके अकाउंट में लॉगिन करना मुश्किल हो जाता है।
2. Active Sessions चेक करते रहें
कभी-कभी आपका टेलीग्राम अकाउंट किसी पुराने फ़ोन, कंप्यूटर या दूसरे डिवाइसेज पर Login रह सकता है। इसलिए समय-समय पर Devices/Active Sessions सेक्शन में जाकर सभी Logged-in Devices की जांच करें। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटा दे।

pc: hindustan
3. Telegram पर पासकोड लॉक लगाएं
अगर कोई आपके स्मार्टफोन को बिना अनुमति इस्तेमाल करता है, तो टिग्राम में Passcode Lock काफी उपयोगी है। इससे ऐप खोलने के लिए अतिरिक्त लॉक लग जाता है और आपकी Chats सुरक्षित रहती हैं।
4. Privacy Settings को मजबूत करें
टेलीग्राम की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर Phone Number, Last Seen, Profile Photo और Calls से जुड़ी परमिशनको अपनी जरूरत के अनुसार सेट करें। अनजान लोगों को ज्यादा पर्सनल इन्फॉर्मेशन दिखाने से बचें।

pc: dw.com
5. अननोन लिंक्स और फाइल्स से सावधान रहें
अगर किसी अनजान व्यक्ति से Suspicious Link, फाइल या मैसेज मिले, तो उसे बिना जांचे ओपन न करें। कई बार Scammers Fake Links के जरिए अकाउंट डिटेल्स चुराने की कोशिश कर सकते हैं।
Tags:
- Telegram Security
- Telegram Account Security
- Telegram Privacy
- Telegram Safety Tips
- Telegram Security Tips
- Telegram Two Step Verification
- Telegram Passcode Lock
- Telegram Privacy Settings
- Telegram Account Hack
- Telegram Hacking Protection
- Telegram Tips
- Telegram Tricks
- Telegram Features
- Telegram Hindi
- Telegram Guide
- Telegram Tutorial
- Cyber Security
- Online Safety
- Smartphone Security
- Tech Tips






