इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही एआई समिट में अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख एआई विशेषज्ञों, अनेक देशों के राष्ट्रध्यक्षों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और उद्योगपतियों को संबोधित हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई को समूची मानवता के इतिहास में बदलाव की बड़ी क्रांति और सकारात्मक शक्ति बताया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इसका सकारात्मक और जिम्मेदाराना इस्तेमाल मानवता की भलाई के लिए वरदान है, लेकिन इसका दुरूपयोग विनाश का कारण बन सकता है। पीएम मोदी ने एआई के बारे में भारत का दृष्टिकोण मानव प्रस्तुत किया जो इसके नैतिक, जवाबदेह, संप्रभु और कानूनी स्वरूप की रूपरेखा का उल्लेख करता है। भारत का यह विजन 21 वीं सदी में मानवता के कल्याण की अहम कड़ी बनेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस समिट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में राजस्थान के हमारे स्टार्टअप्स और डेटा-संचालित गवर्नेंस मॉडल को वैश्विक मंच मिल रहा है। NVIDIA और Google जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ हमारी टीम की चर्चा राज्य में AI-सक्षम शासन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की नई राहें खोलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित इस समिट से प्रदेश के AI तकनीक के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी।
pc- youtube






