Air Bus Alert: आखिर ऐसा क्या हुआ की अचानक से कई देशों में फ्लाइट हो गए कैंसिल, भारत में 300 विमान के उड़ान भरने में हो रही...

इंटरनेट डेस्क। एक बड़ी और अहम खबर हैं और वो ये की दुनियाभर में हवाई सेवाएं  प्रभावित हो सकती है। यानी के कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकती हैं और कई कैंसिल भी हो सकती है। असल में, यूरोपियन एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एअरबस ने शुक्रवार को बताया कि उसके ए320 के कई एयरक्राफ्ट में तत्काल सॉफ्टवेयर बदलाव करने होंगे और कुछ में हार्डवेयर भी। इसी वजह से हजारों उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना है। भारत में भी करीब 300 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकती हैं।

क्या हैं इसके पीछे का कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुछ दिन पहले एअरबस को पता चला कि सोलर रेडिएशन उसके डेटा को प्रभावित कर सकता है और उसके कारण ही फ्लाइट कंट्रोल में दिक्कत आ सकती है। अभी के लिए दोनों एयरलाइंस ने एअरबस की इस नोटिफिकेशन पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इंडिगो के पास वर्तमान में ए320 परिवार के 370 विमान हैं, जबकि एअर इंडिया के बेड़े में 127 विमान इस श्रेणी के हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास भी लगभग 40 ऐसे ही विमान है।

क्या हो सकता हैं
अब यह बताया जा रहा है कि ज्यादातर विमानों में केवल सॉफ्टवेयर अपडेट की आवश्यकता होगी। इसी वजह से उन्हें अस्थायी तौर पर ग्राउंड करना पड़ेगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि दो से तीन दिनों में सॉफ्टवेयर अपडेट पूरा किए जाने की संभावना है। इस समस्या को लेकर एअरबस ने अपने बयान में कहा है कि ए320 परिवार के एयरक्राफ्ट के अध्ययन में पता चला कि इंटेंस सोलर रेडिएशन की वजह से आवश्यक डेटा प्रभावित हो सकता है, जो फ्लाइट कंट्रोल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

pc- x.com,linkedin.com,aviationupdatesph.com