Air Force: असम में सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनो पायलट लापता, रेस्क्यू जारी
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय वायु सेना का एक सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा हैं विमान का मलबा मिल चुका है। वायु सेना ने इसकी पुष्टि की। आईएएफ ने इस घटना पर कहा कि प्रशिक्षण अभियान पर निकला एसयू-30 एमकेआई विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा कि भारतीय वायु सेना का एक एसयू-30 एमकेआई विमान लापता बताया जा रहा है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था।
देर रात तक चला सर्च अभियान
लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था। विमान का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग हो रहा था। पायलट की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच बोकाजन उपमंडल के चोकीहोला के स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक विमान जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन क्रैश की सूचना की पुष्टि के लिए एक टीम पहुंची। देर रात प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि हुई।
pc- moneycontrol.com





